पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम टीम के कप्तान बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच टीम से बाहर किए गए सलमान अली आगा और अली उस्मान की वापसी हुई है।
स्क्वॉड में 3 खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इनमें मोहम्मद ताहा, मोहम्मद सुलेमान और समीर मिन्हास शामिल हैं।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।













