Advertisement

भारत में इस दिन रिलीज होगी प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म, सामने जा चुका है फिल्म का शानदार ट्रेलर

नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कही भी रहे लेकिन वो अपने काम को लेकर हमेशा आगे रहती हैं। पहले बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता तो अब हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। प्रियंका की फिल्म लव अगेन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया। फिल्म विदेश के अलावा भारत में भी रिलीज की जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका की फिल्म भारत में कब रिलीज की जाएगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

प्रियंका की फिल्म लव अगेन का ट्रेलर सामने आ चुका है जिसमें आपको कॉमेडी और रोमांस दोनों का मिक्स कॉकटेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक पीसी की फिल्म 12 मई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा-” प्रियंका चोपड़ा जोनस की अगली हॉलीवुड फिल्म भारत में रिलीज़ होगी… सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया #LoveAgain, 12 मई 2023 को रिलीज़ होगी… इसमें #SamHeugan और #CelineDion भी हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड स्टार्स SamHeugan और CelineDion भी नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में निक जोनस का स्पेशल कैमियो भी हो सकता है।

हाल ही में दिखाया था बेटी का चेहरा

खैर ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आज ही प्रियंका ने निक के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने बिस्तर से ही एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें पीछे से निक की आवाज भी आ रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- निक से साथ रोज ही वैलेंटाइन होता है।कपल की रोमांटिक फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी दोनों की रोमांटिक फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस जितना प्यार निक और प्रियंका से करते हैं, उससे कहीं ज्यादा प्यार वो दोनों की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पर लुटाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी का क्यूट चेहरा दुनिया के सामने रखा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47