Advertisement

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 20 फरवरी 2023, सोमवार: आज सोमवती अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 20 फरवरी 2023, सोमवार: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही आज साल की पहली सोमवती अमावस्या है। इस अमावस्या पर पंचक काल का प्रभाव बना रहेगा। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या पर बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहेगा..

राष्ट्रीय मिति फाल्गुनी 01, शक संवत् 1944, फाल्गुन कृष्ण, अमावस्या, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 08, रज्जब-28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अमावस्या तिथि मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग पूवर्ज्ञह्न 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। नाग करण मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज के व्रत त्योहार – सोमवती अमावस्या 2023, तीर्थ स्नान दानादि माहात्म्य (हरिद्वार, प्रयागराज) शक फाल्गुन प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 20 फरवरी 2023 : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 14 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 2 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 59 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47