Advertisement

Chhattisgarh News : सर्च इंजन गूगल बन रहा सायबर फ्रॉड का माध्यम, IG ने गूगल को भेजा नोटिस

अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा गूगल के जरिए वर्तमान समय( latest) में नई तकनीकी के ठगी-धोखाधड़ी एवं सायबर के जरिए हो रहें अपराधों को संज्ञान में लेते हुए गूगल( google) को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिये।

सर्च रिजल्ट( search result) उस संगठन का संपर्क नंबर दिखाता है जिसे उस व्यक्ति द्वारा सही मान लिया जाता है।जब वह उस नंबर पर कॉल करता है, तो कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति उससे व्यक्तिगत विवरण या ओटीपी साझा करने या मोबाइल पर कुछ एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहता है। कॉल करने वाले को लगता है कि वह संगठन के प्रतिनिधि के साथ जानकारी साझा कर रहा है, जबकि वास्तव में वह एक फ्रॉड से बात कर रहा होता है जो कॉल करने वाले का फोन हैक कर उसकी मेहनत की कमाई हड़प लेता है।

फ्रॉड( fraud) में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस तरह के फ्रॉड में अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता और पुलिस के कहने पर उस सर्च रिजल्ट को ब्लॉक कर देता है, तब तक जालसाज कई व्यक्तियों को ठग चुका होता है। इसलिए गूगल को अपने सर्च एल्गोरिथम को संशोधित करना चाहिए ताकि खोज परिणामों की प्रामाणिकता बनी रहे, और लोगों की गाढ़ी कमाई के साथ धोखा न हो।

गोपाल गर्ग ने गूगल को नोटिस जारी करने के निर्देश

गूगल के जरिए हो रहे ठगी के शिकार एवं सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने गूगल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । और साथ ही रेंज आईजी द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि कृपया इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें और किसी भी संगठन का संपर्क नंबर या ईमेल आईडी प्राप्त करने के लिए गूगल परिणामों पर विश्वास न करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47