Advertisement

अब्दू रोजिक ने पठान देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर

Abdu Rozik Books Entire Theatre: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक अपनी क्यूटनेस से लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं। ‘बिग बॉस 16’ में आने के बाद 3 फुट के अब्दू को जनता से बहुत प्यार मिला। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले अब्दू ने भारत में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। बिग बॉस खत्म होने के बावजूद भी हर तरफ अब्दु रोजिक के ही नाम के चर्चे हैं सोशल मीडिया पर भी अब्दु रोजिक पर लाइमलाइट बनी हुई है। इन सबके बीच ‘छोटे भाईजान’ के नाम से मशहूर अब्दु का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पठान देखते नजर आ रहे हैं।दरअसल, अब्दु बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बहुत बड़े फैन है। इस वजह से वह शाहरुख की फिल्म पठान देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे थे। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें बड़ी बात क्या है। मगर आपको बता दें कि अब्दु (Abdu Rozik) ने पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। इसके साथ ही अब्दु, ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस करते भी नजर आए हैं। वीडियो में वो बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फैंस और पैप्स के साथ अब्दु ने दिखी पठान

इस डांस का वीडियो अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम (Abdu Rozik Instagram) पर शेयर किया है। इस वीडियो में अब्दु पैंट और ब्राउन लेदर जैकेट पहन रखी है। लोगों को अब्दू का ये वीडियो और उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को अब्दु ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को फैंस और पैप्स के साथ देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया। उन्होंने सभी को अपने साथ फिल्म देखने का इनविटेशन तक दिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47