Ambikapur : भाजपा के “मोर आवास मोर अधिकार” अभियान ग्राम नुनेरा से रिखी होते हुए सलका तक पदयात्रा निकाली गई……………….

भाजपा के “मोर आवास मोर अधिकार” अभियान ग्राम नुनेरा से रिखी होते हुए सलका तक पदयात्रा निकाली गई……………….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा के “मोर आवास मोर अधिकार” अभियान अंतर्गत भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता तथा जिला सह संवाद प्रमुख एवं मंडल सह प्रभारी रूपेश दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में उदयपुर भाजपा मंडल के ग्राम नुनेरा से रिखी होते हुए सलका तक पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा के दौरान मोर आवास मोर अधिकार अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और पदयात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा समाप्ति उपरांत सलका में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीबों का छत छीन लिया, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरे देश में करोड़ों लोगों को पक्का मकान दिए, छत्तीसगढ़ में जब भाजपा सरकार था तब गरीबों के लिए लगभग आठ लाख आवास बनाए गए परंतु कांग्रेस की भूपेश सरकार आते हीं प्रधानमंत्री आवास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गया। आगे उन्होंने 23 फरवरी को स्थानीय विधायक टी एस सिंहदेव के आवास घेराव में शामिल होने ग्रामीणों का आह्वान किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर रूपेश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि मोर आवास, मोर अधिकार है और इसे हम ले कर रहेंगे। आज कांग्रेसी भूपेश सरकार की हड़प नीति के कारण छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के 16 लाख हितग्राही आवास से वंचित हैं। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि अंबिकापुर के विधायक और मंत्री टी एस सिंहदेव छल पूर्वक वोट ले लिए और अब क्षेत्र में एक भी काम नहीं कर पाने को छुपाने के लिए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे कर सहानुभूति बटोरने का नाटक कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा की रीति नीति और संस्कार से प्रभावित होकर उदयपुर क्षेत्र के कुछ समाज प्रमुखों ने भाजपा में प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह और आभार अखंड विधायक सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, संतोष जायसवाल, चंद्रबसु यादव, बलदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।