Advertisement

CG NEWS : देर रात बज रहा था शादी में DJ, प्रशासन ने कर दिया मैरिज लॉन सील, जाने पूरा मामला

जांजगीर-चाम्पा। CG NEWS : हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदारों और जनपद CEO को निर्धारित समय-सीमा और अधिक ध्वनि से डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यार्थी परीक्षा में मन लगा कर पढ़ाई कर सके। इसी कड़ी में जिले में ध्वनिविस्तारक यंत्रो का निर्धारित सीमा से अधिक समय व तेज ध्वनि से संचालन करने वाले संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज शहर के हॉटल ड्रीम पॉइंट द्वारा निर्धारित समय रात्रि 10 बजे के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के कारण एवं पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद यह कृत्य दोहराने के कारण एसडीएम जांजगीर नंदिनी कमलेश साहू के निर्देश पर हॉटल के मैरिज लॉन को सील किया गया। इस कार्यवाही में तहसीलदार जांजगीर पवन कोसमा, नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल, टीआई कोतवाली लखेश केंवट व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47