Advertisement

डेटिंग पर बिल भरने को लेकर अर्चना पूरन सिंह ने नोरा फतेही को दिया करारा जवाब, नोरा ने कहा- आप करो पर मैं नहीं

टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ नो लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। इस शो को देखते हुए न सिर्फ लोग कॉमेडी का मजा लेकर हंसते हुए नजर आते है बल्कि दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी किया जाता है। यही कारण है कि ये कॉमेडी का ये रिएलिटी शो इतने लंबे समय से चल रहा है। आपको बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस शो को हस्ट करते हैं। इस शो में मनोरंजन, राजनीति, खेल, सिनेमा जैसे कई क्षेत्रों से कई हस्तियों ने मेहमान बनकर यहां पहुंचकर लोगों को जमकर एंटरटेन किया है। हाल ही में शो के इस बार के वीकेंड का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार के एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, सोनम बाजवा, नोरा फतेही, मौनी रॉय और दिशा पाटनी एकसाथ नजर आएंगे। वहीं शो की गेस्ट नोरा फतेही और जज अर्चना पूरन सिंह के बीच में डेटिंग को लेकर कुछ ऐसी बातें होंगी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो

‘द कपिल शर्मा शो’ का नया प्रोमो

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें आने वाले एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इस प्रोमो में देख सकते हैं कि अक्षय कुमार कहते हैं- मुझे भी एक टेंशन है। इस पर अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं- ‘क्या?’ अक्षय जवाब देते हैं- मुझे इस बात की टेंशन है कि इस बार मेरे साथ 4 हीरोइनें फॉरेन टूर पर जा रही हैं। मुझे घर पर अपने आपको दुखी दिखाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नोरा और अर्चना पूरन सिंह के बीच बातचीत

इसके बाद वीडियो में कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह से कहते हैं- आपको पता है अर्चना जी नोरा फतेही ने हाल ही में मीडिया में एक बयान दिया कि अगर लड़का-लड़की साथ में डेट पर जाते हैं, तो उस डेट पर जो भी बिल आए वो लड़के को ही देना चाहिए। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह शो की गेस्ट नोरा फतेही से कहती हैं- दुनिया बदल गई है। अब महिलाएं पेमेंट कर सकती हैं।

नोरा ने अर्चना पूरन सिंह को दिया ऐसा जवाब

वहीं अर्चना पूरन सिंह की ये बात सुन नोरा फतेही जवाब देती हैं- आप कर सकती हैं लेकिन मैं नहीं करती। नोरा का ये जवाब अर्चना पूरन सिंह को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। हालांकि इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि कपिल शर्मा अचानक से राजीव ठाकुर के साथ मस्ती करने लगते हैं और सभी लोग हंसने लगते हैं।

नए प्रोमा के कैप्शन में लिखी गई ऐसी बात

इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है- इस वीकेंड रात 9:30 बजे, #सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर #TheKapilSharmaShow में, हसीनों के साथ आएंगे खिलाड़ियों के खिलाड़ी, जो एंटरटेनमेंट की करेंगे आतिशबाजी। इसके अलावा चैनल ने एक और नया प्रोमे भी शेयर किया है जिसमें सभी लोग शो के सट पर खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47