
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
चुनावी राज्य कर्नाटक में खरगे के ‘अपमान’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
चुनावी राज्य कर्नाटक में खरगे के ‘अपमान’ के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
बेलगावी (कर्नाटक), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस की ओर से कर्नाटक का अनादर किए जाने का दावा किया और आरोप लगाया कि राज्य से ताल्लुक रखने वाले प्रमुख विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने महाधिवेशन के दौरान अपमान किया।.
उन्होंने कहा कि एक ‘परिवार’ के हित में पार्टी ने कांग्रेस प्रमुख की वरिष्ठता और अधिक उम्र को नजरअंदाज करते हुए खरगे का अपमान किया। उनका इशारा जाहिर तौर पर नेहरू-गांधी परिवार की ओर था।.










