Advertisement

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग सिंडिकेट महादेव बुक पर DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग सिंडिकेट महादेव बुक पर DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 26 अगस्त 2026 को दो शो-कॉज नोटिस जारी किए गए।

नोटिस में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2024 के बीच करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए के टैक्सेबल कारोबार का आकलन किया गया है। इस पर 40,603 करोड़ रुपए से अधिक GST की मांग प्रस्तावित की गई है।

कार्रवाई के दायरे में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 97 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

2 हजार पैनल, रोजाना करीब 99 करोड़ का लेन-देन

जांच में करीब 2 हजार पैनलों का नेटवर्क सामने आया है। पैनल ऑपरेटरों के बयानों के मुताबिक, हर पैनल पर रोजाना औसतन 5 से 10 लाख रुपए जमा होते थे। जांच में सभी पैनलों को मिलाकर रोजाना करीब 99 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान सामने आया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कई प्लेटफॉर्म से चलता था बेटिंग नेटवर्क

DGGI के मुताबिक, महादेव बुक केवल एक वेबसाइट या ऐप नहीं, बल्कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित बेटिंग नेटवर्क था। जांच में क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस समेत विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन बेटिंग कराए जाने की बात सामने आई है।

इसमें gold365.com, laser247.com, 11xplay.com, betbook247.com, silverexch.com और Skyexchange समेत कई प्लेटफॉर्म का जिक्र किया गया है।

रकम जमा होने पर मिलते थे बेटिंग पॉइंट

जांच के अनुसार, खिलाड़ी WhatsApp नंबरों के जरिए संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें अलग-अलग पैनलों से जोड़ा जाता था। बैंक खातों में रकम जमा होने के बाद खिलाड़ियों को बेटिंग क्रेडिट या पॉइंट दिए जाते थे।

जांच में थर्ड पार्टी, बेनामी और म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47