
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
गागरोन में पैंथर ने 3 भाइयों पर किया हमला
झालावाड़। शहर के पास स्थित गागरोन क्षेत्र में पैंथर ने खूब आतंक मचाया। उसने खेत पर आए तीन भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुबह से मौके पर मौजूद रही।पैंथर को पकडऩे के लिए शाम को पिंजरा लगाया गया। उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए कोटा से टीम बुलाई गई है। पैंथर के हमले को देखते हुए वन विभाग व पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के रास्तों को बंद कर दिया है। लोगों को खेतों से दूर रहने की हिदायत दी है।









