Advertisement

मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 छात्रों 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल

बटाला। स्कूटरी व मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 छात्रों 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कस्बा वडाला ग्रंथियां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र राजवीर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह एवं आशीष पुत्र लाडी दोनों निवासी वडाला ग्रंथियां आज अपनी आठवीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देने के लिए गांव सेखवां में जा रहे थे कि अपने स्कूल से कुछ ही दूरी पर इनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक मोपेड, जिस पर सवार तीन लोग कुलवंत कौर पत्नी शमशेर सिंह, मनप्रीत कौर पत्नी कुलजीत सिंह व अमृतपाल सिंह पुत्र रणजोध सिंह तीनों निवासी गांव धन्ना गांव सवार थे, के साथ अचानक टक्कर हो गई, जिससे उक्त सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और इन्हें तुरंत पंजाब पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर के लिए रैफर कर दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47