Advertisement

होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लग्जरी कार में अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार,

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर लगाकर अवैध शराब तथा जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी जूटमिल के लगाये मुखबिर ने उन्हें शराब परिवहन की सूचना दिया गया कि सीमावर्ता गांव के अंग्रेजी शराब दुकान से ओडिशा से दो व्यक्ति अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में लेकर KIA सेल्टोस कार में लेकर चांपा जांजगीर जाने निकले हैं ।

थाना प्रभारी के द्वारा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर KIA कार पर नजर रखी गई कि इसी बीच शाम करीब 6:30 बजे काशीराम चौक जूटमिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध KIA कार को रोका गया जिसमें बैठे युवक अपना नाम योगेश राठौर और दूसरा व्यक्ति अपना नाम हर नारायण सिंह दोनों जांगजीर के रहने वाले बताये । जिनसे जूटमिल स्टाफ ने शराब परिवहन के संबंध में कड़ी पूछताछ कर उनके वाहन को तलाश किया गया वाहन पर भारी मात्रा में शराब रखा हुआ था ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दोनों को शराब परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं था । दोनों बताये कि होली त्यौहार में अवैध बिक्री के लिए ओडिशा से लेकर जांजगीर जा रहे हैं।

अवैध शराब परिवहन करने के अपराध में आरोपी (1) योगेश राठौर पिता मैखुला

राठौर उम्र 32 साल (2) हर नारायण सिंह पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल उम्र 56 साल दोनों निवासी ग्राम बिरगहनी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा से अंग्रेजी शराब 24 बॉटल व KIA सिलेरियो कार क्रमांक CG 11 AT- 8865 की जब्ती कर आरोपियों पर थाना जूटमिल में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47