मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की संघर्ष गाथा को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता के लिए जनजागरण में ‘बाबू साहेब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। बाबू छोटेलाल के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण उनकी जन्मभूमि कण्डेल गांव इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि  कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेेंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM