Ambikapur : प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सरगुजा की जिला कार्यकारिणी का बैठक हुआ सम्पन्न…………….

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सरगुजा की जिला कार्यकारिणी का बैठक हुआ सम्पन्न…………….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप थे। बैठक के मुख्य एजेण्डाओं पर सभी पदाधिकारियों द्वारा अपनी विचार प्रस्तुत किया गया जिसमें जिला सरगुजा के सभी ब्लॉक/तहसीलों के कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को ब्लाॅक लुण्ड्रा, तहसील बतौली, द्वितीय शनिवार को ब्लाॅक लखनपुर, ब्लाॅक उदयपुर, तृतीय शनिवार को ब्लाॅक मैनपाट, ब्लाॅक सीतापुर में जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बैठक आहुत कर कार्यालयों का भ्रमण करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उसके उपरांत सरगुजा संभाग के सभी जिलों में माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दौरा एवं बैठक करने हेतु निर्णय लिया गया।

जिसमें निम्नानुसार टीम गठित की गई- प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव, संरक्षक रंजीत सारथी, संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सुधीर राणा, आशा पाण्डेय, अजय शुक्ला, सचिव संजय यादव, निशांत दुबे, मुकुंदलाल साहू, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, ब्लाॅक अध्यक्ष अम्बिकापुर आशुतोष दुबे, तहसील अध्यक्ष अम्बिकापुर बृजेश मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माधुरी जायसवाल, अर्चना पाठक, जिला अध्यक्ष सूरजपुर मनीष दीपक साहू, ब्लाॅक अध्यक्ष लुण्ड्रा विजय कुमार गुप्ता, ब्लाॅक अध्यक्ष लखनपुर अमित सिसोदिया, ब्लाॅक अध्यक्ष उदयपुर बजरंग दास, ब्लाॅक अध्यक्ष मैनपाट अम्बरीष कश्यप, ब्लाॅक अध्यक्ष सीतापुर देवीदयाल चैधरी, ब्लाॅक अध्यक्ष बतौली प्रशांत गुप्ता एवं कार्यकारी तहसील अध्यक्ष पी0एन0 सिंह के नाम सर्वसहमति से प्रस्तावित किया गया। इसके उपरांत संगठन के जिला एवं ब्लाॅक/तहसील के पदाधिकारियों/सदस्यों की आजीवन सदस्यता राशि एवं वार्षिक सदस्यता राशि एक सप्ताह के अंदर रशीद काटकर राशि जमा करने हेतु निर्णय लिया गया है। जिला सरगुजा के सभी तहसील/ब्लाॅकों के कर्मचारियों के विभागीय समस्याओं का निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग में भ्रमण के दौरान उनसे प्राप्त समस्याओं का त्वरीत निराकरण कराने हेतु निर्णय लिया गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 04 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतव्यापी दो चरणों में चरणबद्ध आंदोलन का समर्थन करते हुए आश्वासन नहीं ‘समाधान आंदोलन’ के नारे के साथ सभी कर्मचारियों को इस आंदोलन में भाग लेने हेतु अपील की। प्रथम चरण 3 मार्च से प्रदेश के सभी तहसील/ब्लाॅक एवं जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन कर कलेक्टर, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। दूसरे चरण 18 मार्च को राजधानी रायपुर में प्रांतस्तरीय एक दिवसीय हड़ताल एवं रैली आयोजित की जायेगी। जिसमें मुख्य मांग 14 सूत्रीय मांगों पर वेतन विसंगति के लिए गठित पीगुंया कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सरकार को सौंपी जाये।

कर्मचारियों व पेंशनरों को केन्द्र के समान लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिया जाये। कांग्रेस के घोषणा पत्र अनुसार राज्य कर्मचारियों को 04 स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाये और पंडरी बस स्टैण्ड को धरना स्थल घोषित की मांग की है। अंत में कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष दिनेश कश्यप के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच का संचालन संगठन सचिव मुकुंदलाल साहू द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से आनंद सिंह यादव, दिनेश कश्यप, राजेश्वर सिंह, सुधीर राणा, अजय शुक्ला, संजय यादव, निशांत दुबे, मुकुंदलाल साहू, माधुरी जायसवाल, मनीष दीपक साहू, विजय कुमार गुप्ता, अमित सिसोदिया, गीता द्विवेदी व अन्य उपस्थित थे।