Advertisement

दिल्ली में आप के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की बड़ी जीत : अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत न मिलना आम आदमी पार्टी के  मुंह पर एक करारा तमाचा है। भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन 9 महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हुए हैं। आज हुआ इन दोनों भ्रष्ट मंत्रियों का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक बड़ी जीत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लड़ती रहेगी। जनता की आवाज उठाती रहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी चिल्लाए लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यहां भी भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को उनके कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ रहा है  जनता भी इन भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए बेताब है और कानून तो अपना काम कर ही रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47