Advertisement

दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन का हक न देने वाली सरकार को धिक्कार है : सरोज पांडेय

रायपुर। राज्यसभा सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय ने दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति न दिए जाने पर उनके द्वारा लगातार 4 माह से किए जा रहे अनशन आंदोलन के बाद अब  अपने केश का परित्याग करने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धिक्कारते हुए कहा है कि जिस शिक्षक का ज्ञान प्राप्त कर बच्चे भविष्य में समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, यदि उनकी विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार उनका हक भी न दे तो धिक्कार है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने संवेदनहीन मत बनिए कि एक बेसहारा महिला को न्याय के लिए आत्म सम्मान गिरवी रखना पड़े। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब केश त्याग के लिए विवश हो तो उस सरकार को समझ लेना चाहिए कि उसका अंत निकट आ गया है। भूपेश बघेल याद रखें कि द्रौपदी के खुले केश ने कौरवों का सर्वनाश करवा दिया था। छत्तीसगढ़ में तो कई विधवा बहनें केश त्याग कर रही हैं, भूपेश बघेल सरकार की क्या दुर्गति होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47