Advertisement

CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में एक साथ 91 जोड़ो ने लिए सात फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से कराई गयी शादी…

कांकेर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कांकेर जिले के अंतागढ़ मे 91 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। बता दे कि सभी जोड़ो की शादी हिन्दू रीति रिवाज से कराई गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वर पक्ष की बारात लॉवेलिहूड कॉलेज से विवाह स्थल तक निकाली गई व वैदिक मंत्रोपचार के साथ सभी जोड़ो की शादी कराई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीँ सामूहिक विवाह के साक्षी बनने के लिए मुख्यअतिथि के रूप मे अंतागढ़ विधायक अनूप नाग सामूहिक विवाह में पहुंचे थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए शासन की योजना अनुसार एक जोड़ी  के लिए 25 हजार आवंटन रहा। जिसमे दूल्हा- दुल्हन का वस्त्र , मंगल सूत्र , थाली , चम्मच ,गिलास ,लोटा , कुकर , आलमारी आदि व एक हजार नगद रुपये के साथ दोनो पक्षों के भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग नहीं मिला। इस सामूहिक विवाह के 37 दिनों से पहले अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। महिला बाल विकास ने सामूहिक विवाह को संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं रखा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताऑ के बिना भी महिला बाल विकास विभाग ने यह सामूहिक विवाह सम्पन्न करा लिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47