Advertisement

धार्मिक प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ : एआईएमजे प्रमुख

धार्मिक प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ : एआईएमजे प्रमुख

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (AIMJ) के अध्यक्ष और जाने-माने इस्लामी विद्वान मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने एक फतवा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गैर-मुस्लिम युवकों से शादी करने के बाद ‘सिंदूर’, ‘कलावा’ और ‘बिंदी’ लगाने वाली मुस्लिम महिलाएं इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि शरीयत महिलाओं को दूसरे धर्म के प्रतीकों को पहनने की अनुमति नहीं देती है। एक फतवे में, मौलवी ने कहा कि जो महिलाएं इस तरह की प्रथाओं का पालन करती हैं, वे वास्तव में जीवन के इस्लामी तरीके का पालन नहीं कर रही हैं और उन्हें बहिष्कृत किया जा सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों ने धर्मांतरण विरोधी कानून को अपनाया था। हालांकि, अभी भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां जोड़े अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर शादी कर रहे हैं और गैर-मुस्लिम लड़कियों को शादी के लिए बहला फुसलाकर ले जाने के लिए मुस्लिम युवाओं को बड़े पैमाने पर दोषी ठहराया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “बरेलवी संप्रदाय ऐसे विवाहों को अवैध और अमान्य करार देता है।” मोहम्मद नईम नाम के एक आम आदमी ने इस संबंध में एक सवाल किया था जिस पर फतवा जारी किया गया था।

मौलवी ने कहा, “सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है कि मुस्लिम युवक अपनी धार्मिक पहचान छिपाते हैं और ‘तिलक’ लगाते और हिंदू नाम अपनाते देखे जा सकते हैं। ये शरीयत के अनुसार नहीं है और ये अवैध है।”

मौलाना ने पवित्र कुरान का हवाला देते हुए कहा कि ये स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी गैर-मुस्लिम से तब तक शादी नहीं करनी चाहिए जब तक कि वो महिला इस्लाम नहीं अपना लेती।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47