ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसके कारण वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। वे आगे की जांच और रिहैब के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे।
बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस भी चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरा बीच में छोड़ेंगे। उन्हें दूसरे वनडे में सब्सटीट्यूट फील्डिंग के दौरान दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। डेविस ने इस दौरे पर कोई मैच नहीं खेला।













