Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान के तहत उपचार हेतु मिला गणेश राजवाड़े को चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता

सूरजपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान के तहत उपचार हेतु मिला गणेश राजवाड़े को चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता

कलेक्टर सुश्री आरा ने पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े को पति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त राशि का कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने श्रीमती गायत्री राजवाड़े को पति गणेश राजवाड़े के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। गणेश राजवाड़े की पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े ने पति के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गौरतलब है कि श्रीमती गायत्री राजवाड़े पति गणेश राजवाड़े ग्राम सुंदरगंज, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। विगत दिनों पति के ब्रेन ऑपरेशन रोग संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया था। पत्नी श्रीमती गायत्री राजवाड़े ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का स्वास्थ्य उपचार कराने में परेशानी हो रहा था। कलेक्टर सुश्री आरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त चार लाख रूपये पति के उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। कलेक्टर ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47