Advertisement

रायगढ़ जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया

रायगढ़ जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का युवक नाबालिग को बदनाम करने की धमकी देकर घर से अपने साथ ले गया। इसके बाद खेत के पास बने सुनसान मकान में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला छाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने गांव के रहने वाले छोटू राठिया (20) पर रेप का आरोप लगाया। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे।

इसी दौरान नाबालिग घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह वह खेत के पास बने एक सुनसान मकान में मिली। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी शाम के समय उसके घर के पास आया था। उसने रात करीब 9 बजे उसे खेत के पास बने सुनसान मकान में बुलाया। उसके साथ नहीं आने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे डरकर वह उसके साथ चली गई।

नाबालिग के मुताबिक, सुनसान मकान में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आपस में चर्चा की और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127(2), 64 भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गांव से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47