Advertisement

साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 10 दिवसीय साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।


• नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायगा प्रशिक्षण।
• वर्तमान समय मे साइबर क्राइम के बढ़ते हुए ग्राफ को कम करने एवं उच्च स्तर विवेचना हेतु दिया जायगा प्रशिक्षण।
• प्रशिक्षण मे सरगुजा रेंज एवं बिलासपुर रेंज के अधिकारी कर्मचारी रहेंगे शामिल।
• साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय के कंप्यूटर लैब मे होगा विधिवत प्रैक्टिकल प्रशिक्षण।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले मे साइबर क्राइम से सम्बंधित मामलो मे तेजी, उच्च स्तर की विवेचना के साथ साथ आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु सरगुजा रेंज एवं बिलासपुर रेंज के राजपत्रित अधिकारियो, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित साइबर सेल मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों को 10 दिवसीय बेसिक एवं एडवांस लेवल साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय मे किया गया हैं, कंप्यूटर लैब मे अधिकारी /कर्मचारी विधिवत रूप से प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, प्रशिक्षण शिविर मे नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के तीन कुशल प्रशिक्षको द्वारा साइबर क्राइम से सम्बंधित नवीन तकनिकी जानकारी सहित नये संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी जायगी।

प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन मे साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय के सभागार मे आयोजित किया गया, कार्यशाला का आयोजन दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने अपने उदबोधन मे कहा कि साइबर क्राइम का आरोपी कही दूर बैठकर किसी व्यक्ति के साथ घटना करता हैं उस परिस्थिति मे सबसे महत्वपूर्ण आरोपी से सम्बंधित तकनिकी जानकारी समय पर प्राप्त होना एवं मामले मे तेजी से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करना होता हैं आप सभी इस प्रशिक्षण से दक्ष हो और नयी तकनिकी जानकारियों से अवगत होकर साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण कि व्यवस्था बनाये,अगले 10 दिन सरगुजा संभाग एवं अन्य जिले से आए सभी अधिकारी कर्मचारी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं बेहतर पुलिसिंग कर आमनागरिकों को सुरक्षित परिवेश प्रदान करना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहा कि बढ़ते हुए शहरीकरन के साथ साइबर क्राइम मे भी तेजी से वृद्धि हुई हैं वर्तमान समय मे पुलिस को भी कार्यकुशल एवं तकनिकी रूप से सक्षम होने की अवश्यकता महसूस की जा रही थी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नेशनल पुलिस एकेडमी के प्रशिक्षकों को जिले तक भेजकर प्रशिक्षण प्रदान करवाना इस दिशा मे एक बेहतर कदम होगा, साइबर क्राइम के मामलो मे उच्च स्तर की विवेचना हेतु आप उत्साहित होकर प्रशिक्षण ले, साथ ही प्रशिक्षकों की टीम के बारे मे बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तेज तर्रार प्रशिक्षक टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ट्रेनिंग दी गई हैं, आपसे प्रशिक्षण प्राप्त करना जिले के अधिकारियो कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय हैं।

बेसिक एवं एडवांस लेवल साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यक्रम 24/03/23 तक प्रतिदिन जारी रहेगा, जिसमे प्रशिक्षकों द्वारा 30 से अधिक अधिकारियो कर्मचारियों को कई तकनिकी गुरु सिखाये जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47