Advertisement

CG CRIME NEWS : छात्रा ने मिट्टी तेल डालकर खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धमतरी : CG CRIME NEWS : जिले में एक छात्रा ने अपने शरीर पर मिट्टीतेल डालकर खुद को आग लगा ली है। बताया जा रहा है कि, छात्रा निजी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती है, पढ़ाई का तनाव बढ़ा तो छात्रा ने स्वयं पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली और आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुकरेल में संचालित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश से स्वयं पर घर में रखे मिट्टी तेल को उड़ेल लिया और आग लगा ली। घटना के समय उनके माता-पिता जंगल में महुआ बीनने गए हुए थे और घर में उनकी छोटी बहन थी।

छात्रा ने पढ़ाई के तनाव के चलते यह कदम उठा

जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। जहाँ छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलि को पूछताछ में छात्रा ने बताई कि पढ़ाई के तनाव के चलते उसने यह कदम उठाई है। फिलहाल पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57