Advertisement

महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे 2 लाख 80 हजार रूपए

महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे 2 लाख 80 हजार रूपए

जांजगीर-चांपा: जिले की चांपा नगर पालिका में पदस्थ महिला लिपिक को ठगी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला क्लर्क रीना चावरिया पर नौकरी दिलाने के नाम पर साल 2022 में 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि चांपा नगर पालिका मे सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ चंद्रशेखर सोनवानी की साल भर पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला लिपिक रीना चावरिया ने मृतक की पत्नी और बेटे से मुलाकात की। उसने मृतक के बेटे को नगर पालिका में बाबू के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया। वर्ष 2022 में मृतक के बेटे शेरा सोनवानी से उसने 2 लाख 80 हजार रुपए ले लिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साथ ही इस बात की चर्चा उच्च अधिकारियों से नहीं करने के लिए कहा। बेटे की नौकरी लगने की आस में शेरा सोनवानी की मां ने विधवा पेंशन का पैसा इकट्ठा कर रीना चावरिया को 2 लाख 80 हजार रुपए दिए, लेकिन बेटे को पिता की जगह पर अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिली। आरोपी ने टालते-टालते और बहाना बनाते हुए सालभर का समय निकाल दिया। न तो शेरा सोनवानी को नौकरी मिल रही थी और न तो आरोपी लिपिक पैसा ही वापस कर रही थी।

पीड़ित शेरा सोनवानी ने चांपा थाने में मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद पीड़ित शेरा सोनवानी ने चांपा थाने में आरोपी महिला लिपिक रीना चावरिया (49 वर्ष) निवासी बेलदार पारा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी महिला लिपिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47