मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा से 2 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर : मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा से 2 करोड़ 91 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड में 91 लाख रूपये के अनेक विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें व्यावसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड़, रंगमंच, निर्मला घाट निर्माण एवं उचित मुल्य दुकान शामिल है।
मंत्री डॉ. डहरिया के अनुशंसा पर ग्राम गुल्लू में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, पलौद में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, बरौदा में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से बोरिद में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसकोल में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, चकमें उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपये, बड़गांव के यादव पारा में एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। फरफौद के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, संकरी (जा) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख रूपये और खमतराई के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, डिघारी के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
इसी तरह अकोलीकला के साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राखी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटराभाठा के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राटाकाट के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटनी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख एवं खम्हरिया के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बाहनाकाड़ी के राजपुर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गोढ़ी के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसनी के दंतेश्वरी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए और करमा के कुर्मी समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। पिरदा में सामुदायिक महिला भवन हेतु 6.50 लाख, परसदा(च) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए एवं करमंदी के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बकतरा के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोड़ापार के सतनाम चौक में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, टेकारी में शंकर वर्मा के घर से डोमार वर्मा के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, धौराभाठा में चिंता के घर से बाबूलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं बाबूलाल के घर से दुर्गा चौक तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, तथा रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, कठिया में मुख्य गली से वर्मा पारा तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं घासीदास चौक से बिसरू बंजारे के ब्यारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
अमेरी में पी.डी.एस. भवन से मेन रोड़ तक सी.सी.हेतु 5.20 लाख, रसनी में बबलू धोबी के घर से पोखन साहू के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में गांधी चौक से खिलेश्वर पटेल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, मालीडीह में स्कूल गेट से कुंआ तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, कोड़ापार में उतरा ब्रम्हे के घर से प्यारेलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं शिवकुमार के घर से सनत जोशी के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बेनीडीह में बुद्धेश्वर घर से भवानी निषाद के घर तक भाग 1 सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए एवं भाग 2 हेतु 5.20 लाख, खौली में मुख्य मार्ग में राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक 5.20 लाख रूपए एवं मुख्य मार्ग से राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए और मुक्तिधाम से दशगात्र स्थल तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, खुटेरी में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। ग्राम कठिया में निर्मलाघाट निर्माण हेतु 5.20 लाख, खम्हरिया में गजेन्द्र वर्मा के घर से नंदकुमार विश्वकर्मा घर तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, लखौली के सतनाम चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख एवं बेनीडीह के संतोषी चौक में रंगमंच निर्माण हेेतु 03 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्याे की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।