Advertisement

सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं का करें प्रचार – पारस राजवाड़े

सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं का करें प्रचार – पारस राजवाड़े

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर सूरजपुर- बिहारपुर चांदनी में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का बैठक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू थे। कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। स्वागत पश्चात श्री राजवाड़े द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी एकजुट होकर काम करें तभी पिछड़ा वर्ग कांग्रेश मजबूत होगा।और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव में जाकर करें ताकि गांव के लोगों को सरकार के बारे में पता चले कि भूपेश बघेल द्वारा जो कार्य कराया गया है। वह जनता के हित में किया जा रहा है। अपने क्षेत्र में सड़क एवं पुल पुलिया का कार्य लगभग पूरा हो गया है जो बचा है उसे आने वाले समय में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी बिहारपुर चांदनी के पिछड़ा वर्ग कांग्रेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश व प्रदेश में सबसे अधिक आबादी पिछड़ा वर्ग का है सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा में 52 % व प्रेमनगर विधानसभा में 52 % हैं। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरे जिले में काम करेंगे तो अवश्य ही हम लोगों की बात सुनी जाएगी और पिछड़ा वर्ग का विकास होगा अब कांग्रेश को आने वाले समय के चुनाव में आपसी मतभेद को भुलाकर एकजुट होकर विधायक श्री राजवाड़े का हाथ मजबूत करने को कहा तभी हम प्रदेश में भूपेश बघेल का सरकार दोबारा बना पाएंगे और पिछड़ा वर्ग को आने वाले समय में महत्त्व मिलेगा बिहारपुर के कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने की बात कही। राहुल गांधी के साथ जो मोदी षडयंत्र पूर्वक 2 साल की सजा एवं उनकी लोकसभा से सदस्यता समाप्त की है और बंगला खाली कराने का नोटिस दिया है। कांग्रेसियों को परेशान कर ईडी सीबी आई छापा मारकर परेशान किया जा रहा है उसके खिलाफ में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और राहुल गांधी के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलने को तैयार हैं। जिसमें मुख्य रुप से अवधेश गुर्जर, मंदिर गुर्जर, लोकेश गुर्जर, हेमंत गुर्जर, ब्रह्मदेव जयसवाल, धर्मपाल व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47