Advertisement

गरियाबंद:परिवहन सुविधा केन्द्र संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों के पात्र-अपात्र की सूची जारी

गरियाबंद:परिवहन सुविधा केन्द्र संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों के पात्र-अपात्र की सूची जारी

18 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/ गरियाबंद/ जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए मंगाये गये आवेदनों के जांच एवं छंटनी पश्चात पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची पर 18 अप्रैल शाम 5ः30 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। आवेदक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए इच्छुक आवेदकों से 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। निर्धारित तिथि कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों के जांच एवं छटनी पश्चात 5 पात्र एवं 8 आवेदन अपात्र पाये गये है। जारी सूची अनुसार पात्र आवेदकों में मैनपुर ब्लाक हेतु उत्तम कुमार व मनोज साव, देवभोग हेतु सुरूचि जगत, देवभोग हेतु राजेश चक्रधारी, फिंगेश्वर हेतु टुकेश्वर साहू तथा तेजेश कुमार यदु शामिल है।

इसी प्रकार मैनपुर ब्लाक से संतोषी नागेश, फिंगेश्वर से शीतल साहू, नेताराम कोसरिया, कांता सिन्हा, पूनम यदु, पूजा पटेल और शिवप्रिया महिला स्व सहायता समूह अपात्र पाये गये हैं। विभाग द्वारा जारी पात्र-अपात्र की सूची के संबंध में कोई आवेदक/ संस्था/ संगठन/समूह दावा-आपत्ति करना चाहते है, तो वे 18 अप्रैल 2023 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57