गरियाबंद:अमलीपदर इलाके में आंधी तूफान से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, ओला वृष्टि से भारी नुकसान

अमलीपदर इलाके में आंधी तूफान से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, ओला वृष्टि से भारी नुकसान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर /गरियाबंद/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित क्षेत्र में आज दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश हुई लेकिन मैनपुर क्षेत्र के अमलीपदर, बिरीघाट, डेडुपदर, कोकडीमाल क्षेत्र में आंधी तुफान और ओला वृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। लगभग एक घंटे तक आंधी तुफान ओला वृष्टि और बारिश से कई मकानों के खपरैल उलट पलट हो गये तो एक दर्जन से भी ज्यादा बिजली के खंभे टुटकर गिर गये।
कई स्थानों पर पेड़ गिरने से गांव जाने वाली मार्गो में आवागमन बाधित हो गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक दर्जनभर से अधिक गांव में बिजली पुरी तरह बंद है और बिजली विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगातार लगे हुये हैं, तो दुसरी ओर ओला वृष्टि से महुआ, चार, एंव सब्जी भाजी एवं वनोपज को नुकसान पहुंचा है।