Advertisement

हत्या के प्रयास मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही।

हत्या के प्रयास मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही।
मामले में अब तक 6 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/भटगांव गत 28.फरवरी को भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी रोहित सिंह और उसके साथियों के द्वारा रास्ता रोककर भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देकर राड से प्राणघातक हमला किया गया। प्रार्थी अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506बी, 324, 323, 307, 115, 120बी भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पूर्व में मामले के आरोपी संजय अग्रवाल, चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा, आफताब खान उर्फ गोलू व राकेश चौहान, विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया था और अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना भटगांव की पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी रोहित सिंह पिता अभय सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी सोनामनी डोमनहील चिरमिरी, थाना चिरमिरी, जिला एमसीबी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी के निशानदेही पर एक बोलेरो वाहन व सरिया (रॉड) जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई सी.पी.तिवारी, बी.एम. गुप्ता, प्रधान आरक्षक करन सिंह नेताम, पूरनचंद राजवाड़े, आरक्षक नौशाद, संतोष जायसवाल, प्रकाश, प्रहलाद पैंकरा, मनोज, भोलाशंकर, प्रभाकर सिंह, भुनेश्वर पाटले, रौशन सिंह, युवराज यादव, ताराचंद यादव, रामचंद राम, विश्वरंजन सिंह व विनोद प्रताप सिंह सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47