Advertisement

एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं – भोसकर विलास संदिपान

रायपुर : एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं – भोसकर विलास संदिपान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम की समीक्षा की, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान ने एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम (NATIONAL PROGRAMME FOR PREVENTION AND CONTROL OF CANCER, DIABETES, CARDIOVASCULAR DISEASES & STROKE) की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मिशन संचालक संदिपान ने नवा रायपुर के स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर स्क्रीनिंग, रि-स्क्रीनिंग, मधुमेह निदान एवं उच्च रक्तचाप के निदान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत कर अच्छा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। समीक्षा बैठक में एनपीसीडीसीएस के उप संचालक डॉ. नेतराम नवरतन, एनसीडी की राज्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमी जैन, सभी जिलों के नोडल अधिकारी और सहायक जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47