Advertisement

कोरिया : कलेक्टर ने किया सोनहत के ग्राम पोडी गौठान का निरीक्षण

कोरिया : कलेक्टर ने किया सोनहत के ग्राम पोडी गौठान का निरीक्षण

’गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियों से सम्पन्न हो रहीं समूह की महिलाएं’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले के गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप सम्पन्न हो रहीं हैं। इन्हीं गतिविधियों का जायजा लेने आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पोंडी में संचालित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा नियमित रूप से खरीदी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए नवीन गतिविधियों से जुडने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर रहीं साक्षर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने श्री लंगेह को बताया कि उन्होंने अब तक 992 क्विंटल का उत्पादन किया है तथा 899 क्विंटल खाद लगभग 3 लाख 50 हजार 350 रुपए का विक्रय किया हैं। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा गौठान में बाड़ी का भी कार्य किया जा रहा है यहां उन्होंने वर्तमान में रागी की खेती की हैं और वर्तमान में लौकी, भिंडी, करेला आदि की भी खेती करेंगे। इसी प्रकार गौठान में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है जिसे देख कलेक्टर ने मुर्गियों को बाजार तक पहुंचाने की आवश्यक व्यवस्था करने गौठान समिति को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थितिथे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47