CG News: मदरसा बोर्ड में बोरे बासी खाकर मनाया गया श्रमिक दिवस, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात…

रायपुर। CG News: श्रमिकों के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का मुख्य आहार बोरे बासी है। यह छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय भोजन है। बोरे-बासी छत्तीसगढ़ की खानपान की संस्कृति का परिचायक है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर एक मई श्रमिक दिवस को बोरे-बासी तिहार के रूप में समूचे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में बोरे-बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अलताफ अहमद ने कहा कि बोरे-बासी सादा एवं बहुत ही पौष्टिक भोजन है इसे ज़रूर खाना चाहिए। इस अवसर पर शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, तौहीद खान, महिप सिंह भूआर्य, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, राकेश दुबे, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सहायक संचालक पी.पी. द्विवेदी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।