Advertisement

CG WEATHER NEWS : प्रदेश में अलगे दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, रायपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी

CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते तापतान में भी गिरावट आई है। मूसलाधार बारिश के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है। वहीं, कई किसानों की फसल चौपट हो गई। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, ​कवर्धा, बेमेतरा और बलौदाबाजार सहित अन्य जिलो में येलो अलर्ट रहेगा। यहां गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं।

इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने बिजापुर, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज और कल तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05