Advertisement

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। सर्वेक्षण की जानकारी संबंधित ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर जनसामान्य के समक्ष रखकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार 5 मई से 15 मई 2023 तक प्रगणक व सुपरवाईजर की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन, सर्वेक्षण की सम्पूर्ण अद्यतन जानकारी ग्राम सभा में प्रस्तुत करना, यदि कोई दावा व आपत्ति न हो तो जानकारी को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित मान्य ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित ऑप्शन में सुपवाईजर द्वारा अपलोड किया जाना, दावा आपत्ति प्राप्त होने पर उन्हें सुपरवाईजर के लिंक में दिये गये, ऑप्शन से अपलोड करना एवं ग्राम सभा के कार्रवाई विवरण की प्रति अपलोड करने कहा गया है।
इसी प्रकार 15 मई से 18 मई 2023 तक दावा आपत्ति वाले प्रकरणों का निराकरण संबंधित प्रगणक की उपस्थिति में सुपरवाईजर द्वारा भौतिक रूप से किया जाएगा, दावा व आपत्ति के प्रकरणों के निराकरण का पंचनामा तैयार कर इसे भी अपलोड किया जाएगा तथा 18 मई से 25 मई 2023 तक दावा व आपत्ति वाले प्रकरणों में किये गये निराकरण के अनुमोदन हेतु पुन:ग्राम सभा आयोजन कर कार्रवाई पूर्ण करने तथा दावा आपत्ति के निराकरण हेतु दिये गये ऑप्शन में ग्राम सभा के कार्रवाई विवरण की प्रति के साथ अपलोड करने कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57