Advertisement

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए किया निर्देशित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मनोज यादव न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में 12 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनदर्शन में मांग व शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए जिसमें बलरामपुर के उदित राम के द्वारा स्कूलों में प्रशिक्षण देने का भुगतान दिलाने, ग्राम खजूरी निवासी शंकर राम के द्वारा बीमारी इलाज हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने, रामानुजगंज के श्रवण गुप्ता द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग मे निविदा खोलने में गड़बड़ी के संबंध में, ग्राम अमड़ीपारा निवासी गुलामनबी एवं इस्लामुद्दीन के द्वारा हल्का पटवारी को संलग्न आदेश का वर्षकाल से पूर्व पालन कराने, ग्राम कोदोरा के समस्त ग्रामवासी द्वारा वन भूमि में अतिक्रमण को रोकने के संबंध में, शाहपुर निवासी अयुब मिंज के द्वारा ग्राम सरपंच एवं सचिव द्वारा पेंशन राशि का गबन करने, ग्राम सिधमा निवासी नाथूराम जायसवाल द्वारा अनावेदक के द्वारा प्रताड़ित करने तथा महुली निवासी देवचरण द्वारा जमीन विवाद के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर एक्का ने गंभीरतापूर्वक आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05