बलरामपुर :कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सी-मार्ट का जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सी-मार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार कर सी-मार्ट के माध्यम से बेची जाने वाली घरेलू और स्थानीय सामग्रियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की सामग्रियों में गुणवत्ता के साथ घरेलू स्वाद भी है, इसलिए इसका अधिक से अधिक प्रचार करें। साथ ही लोगों को सी-मार्ट से खरीददारी करने के लिए प्रेरित करने निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी विभाग कार्यालय में उपयोग होने वाले सामग्रियों को सी-मार्ट से ही लें। उन्होंने सी-मार्ट के संचालक से क्रय और विक्रय की जानकारी ली।









