छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

वनांचल में सड़कों के नवीनीकरण से जिला मुख्यालय कवर्धा से बना सुगम संपर्क-मंत्री अकबर

रायपुर : वनांचल में सड़कों के नवीनीकरण से जिला मुख्यालय कवर्धा से बना सुगम संपर्क-मंत्री अकबर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

तीन करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से 05 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया

2 करोड़ की लागत से छीरपानी जलाशय पहुंचमार्ग का भूमिपूजन

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 3 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से 5 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया।

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/मंत्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में अब वनांचल क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुराने और खराब हो चुके सड़कों का नवीनीकरण कर जिला मुख्यालय से सुगम सीधा संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल-पुलिया और सीसी रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे ग्रामवासी को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि मेनरोड से बोक्करखार, मेनरोड से नवागांव तिवारी, बटुराकछार से कोदवा, मंजगांव से सैगोना और छोटूपारा से पीपरटोला बड़े में सड़को का मरम्मत होने से ग्रामवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। इससे बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम छीरपानी में 200.13 लाख की लागत से निर्मित होने वाले छीरपानी जलाशय पहुंचमार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कार्यों में तेजी से आवागमन में आसानी हो रही है। सड़कों के निर्माण होने से अब अंतिम छोर पर बसे वनांचल क्षेत्रों के ग्राम शहरों तक जुड़ने लगे है। छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला पयर्टन के दृष्टि से परिपूर्ण है, सड़कों के विस्तार से कबीरधाम जिले में पर्यटन को भी बढ़वा मिल रहा है। छीरपानी पानी पहुंच मार्ग बनने से पहुंच आसान होगा।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!