Advertisement

CG CRIME NEWS : शादी समारोह में युवक की हत्या, बत्ती गुल कर चाकू से किए कई वार, बिजली आई तो मिला लहूलुहान, इलाज के दौरान मौत

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले में आयोजित एक शादी समारोह में युवक की हत्या हो गई। विवाह के दौरान आरोपी ने पहले लाइट गुल कर दी। उसके बाद धारदार हथियार से वार करके युवक को मार डाला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CSP प्रभात कुमार (IPS) ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के पोटिया गांव का है। यहां रविवार रात में शादी कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दुलामनी साहू भी पहुंचा था। उसकी गजेंद्र यादव (22 साल) से पुरानी रंजिश थी। दुलामनी ने जैसे ही गजेंद्र को देखा उसने उसकी हत्या करने का प्लान बना डाला।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

उसने पहले शादी समारोह के लिए सप्लाई की गई इलेक्ट्रिक लाइन को काट दिया। जैसे ही वहां अंधेरा हुआ उसने धारदार हथियार से गजेंद्र के ऊपर हमला कर दिया। हमला करते ही गजेंद्र तेजी से चीखा। उसकी चीख सुनकर लोग दौड़े तो देखा कि वो लहूलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

धारदार हथियार से हमला करने पर गजेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। घरवालों ने उसे तुरंत इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने की शिकायत के बाद नंदिनी पुलिस हरकत में आई। सीएसपी प्रभात कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा की टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी दुलामनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM