Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोटा क्षेत्र से सड़क पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार और बाइक चालक तलाश शुरू कर दी है। दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इधर, कोरबा में चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर और शराब की बोतलें दिखाते हुए युवकों ने वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

बता दें कि हाल ही में नेशनल हाईवे पर कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ बाहर निकलकर 2 युवतियों ने रील बनाई थी। इस मामले में खुद हाईकोर्ट ने एक्शन लिया था और SSP से पूछा गया था कि क्या कार्रवाई की गई है।

सनरूफ से बाहर निकला युवक

वायरल हो रहे एक वीडियो में ऑल इंडिया परमिट वाली कार (25BH6553N) वन-वे सड़क पर चलती नजर आ रही है। इस दौरान एक युवक कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा है। बाइक सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करता दिखा युवक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वहीं, दूसरे वीडियो में बाइक (CG10ER1740) पर दो युवक नजर आ रहे हैं। पीछे बैठा युवक सीट पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर सामने और पीछे से गाड़ियों की आवाजाही भी बनी हुई है।

दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

कोनी रोड पर स्टंट का मामला, हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोनी रोड पर चलती कार की सनरूफ खोलकर युवकों के स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था।

हाईकोर्ट ने SSP से पूछा था- क्या कार्रवाई की?

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने बिलासपुर SSP को नोटिस जारी कर पूछा था कि स्टंट में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई थी।

हाईकोर्ट ने सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57