Advertisement

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को मिली जान से मारने की धमकी, मैनपुर थाना पहुंचे शहर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को मिली जान से मारने की धमकी, मैनपुर थाना पहुंचे शहर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

मैनपुर में शहर कांग्रेस द्वारा नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे

सुन्दर बघेल/ न्यूज रिपोर्टर/गरियाबंद-कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस पर आज मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में नारेबाजी करते हुए मैनपुर थाना पहुंच शिकायत की।

मैनपुर थाना पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने कहा कि भाजपा के नेता पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही खड़गे और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देनी चाहिए। थाने जाकर लिखित आवेदन देकर कांग्रेस ने कहा- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हत्या हो सकती है। FIR दर्ज कर कार्रवाई करें। इस पर अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। चूंकि मामला कर्नाटक से जुड़ा है लिहाजा अधिकारियों ने तथ्यों की जांच की बात कही।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

थाने से बाहर आकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने मीडिया से कहा- हार के डर से भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा उनके परिवार की हत्या की साजिश कर रही है। भाजपा नेता मणिकांत राठौर की बातों से साफ है कि साजिश कर रहे हैं। जब जब ऐसे हालात बनते हैं हमारे नेताओं की हत्या करने पर तुली होती है। राजीव गांधी प्रचार कर रहे थे तो हादसा हुआ था। 9 बार के विधायक, तीन बार के सांसद हैं खड़गे जी। ये बात भाजपा को रास नहीं आ रही है, हत्या करके सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में FIR की मांग कर रहे हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल और युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन ने कहा भाजपा कर्नाटक में अपने संभावित हार से बौखला गई है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की साज़िश रच रही है कर्नाटक के भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी,ब्लाक महामंत्री गेन्दू यादव, सावंत शर्मा,जाकीर रजा, तनवीर राजपूत, इम्तियाज मेमन खेलन साहू, विनित बाघमार, त्रिभुवन पटेल,नीरा कपिल, दयाराम यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM