कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक
आई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

विभिन्न विभागों में कार्य-प्रगति की गहन समीक्षा की

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मनोज यादव/ न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना, धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान के साथ-साथ गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा दवा खरीदने वालों के संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखण्डवार संचालित हाट-बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर एस. एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।