ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING : इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PAK में बवाल, सरकार ने यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर लगाई पाबंदी, आर्मी को गोली मारने के दिए आदेश

BREAKING : पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब को बंद कर दिया गया है. पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिए गए है. शहर में माहौल खराब होने की आशंका के बीच करीब 30 पीटीआई समर्थकों को इस्लामाबाद पुलिस ने कश्मीर हाईवे से गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बुधवार (10 मई) को इमरान खान को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी और अगर रिमांड मिल जाती है तो इमरान को सिंध या बलूचिस्तान में किसी सीक्रेट लोकेशन पर रखा जा सकता है.

5 अधिकारी घायल हुए, 43 गिरफ्तार

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि राजधानी शहर में प्रदर्शनों के दौरान पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए जबकि 43 प्रदर्शनकारियों को कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

BREAKING :  पूरे पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जिसे देखते हुए पूरे पाकिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की गई है. पाकिस्तान में आर्मी को गोली मारने का आदेश दिया गया है.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धारा 144 लागू

BREAKING :  पाकिस्तान के पूरे पंजाब प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गई है. पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जोरदार बवाल हो रहा है. कई शहरों में आगजनी की गई है. पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!