Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल में मवेशी काटने का मामला सामने आया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल में मवेशी काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया। वहीं, एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पारेमेर डगभौना के जंगल में कुछ लोग मवेशी को काट रहे थे। बताया जा रहा है कि मांस को खाने के लिए आपस में बांटने की तैयारी थी। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ लिया। वहीं, एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए कापू थाना लाया। मौके से मांस भी जब्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सभी आरोपी डगभौना के रहने वाले

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन तिर्की (25), विजय टोप्पो (26), अमसाय तिर्की (48), जोहन टोप्पो (50), विपिन किशोर एक्का (33), निर्मल तिग्गा (60), छोटेया किंडो (65) और प्रकाश बखला (41) बताया। सभी डगभौना के निवासी हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मरे हुए मवेशी को काटा जा रहा था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

धरमजयगढ़ SDOP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47