ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीपत और मस्तूरी बनेंगे नगर पंचायत, पचपेड़ी में आरंभ होगा महाविद्यालय

रायपुर। बिलासपुर जिले के सीपत और मस्तूरी नगर पंचायत बनेंगे। पचपेड़ी में महाविद्यालय आरंभ होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति जानने हितग्राहियों से चर्चा की

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री ने मस्तूरी विधानसभा के लिए 96 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक राशि के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 74 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक राशि के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

रागी की फसल ले रहे किसान, बताया काफी लाभ हो रहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मिलेट मिशन को प्रोत्साहित किये जाने के जमीनी असर नजर आने लगे हैं। देवदत्त साहू ने बताया कि इस बार दो एकड़ में रागी लगाया है। उम्मीद है कि पचास से साठ हजार रुपए का फायदा मिल जाएगा। इसमें लागत भी कम है और 90 दिन की फसल है। पानी भी कम लगता है। मुझे तो इसकी खेती अच्छी लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की धान फसल में 110 से 120 दिन का समय लगता है। यह आपने अच्छा किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

  1. ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
  2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।
  3. ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोला जायेगा।
  4. खम्हरिया में पुलिस चौकी स्थापना को स्वीकृति दी जायेगी।
  5. मस्तुरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि की जायेगी।
  6. ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।
  7. ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद की हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
  8. ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण करवाया जायेगा।
  9. ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक W.B.M. सड़क बनायेंगे।
  10. सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण करवाया जायेगा।
  11. ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जायेगा।
  12. ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण करवाया जायेगा।
  13. ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण करवाया जायेगा।
  14. ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  15. मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण करवाया जायेगा।
  16. कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!