Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक चौराहो सहित भीड़ भाड़ वाले स्थानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण……

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौक चौराहो सहित भीड़ भाड़ वाले स्थानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना /चौकी छेत्रो मे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।
बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग, अमानक साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर हुई सख्त कार्यवाही।
यातायात के नियमो का पालन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट देकर किया गया प्रोत्साहित।

अंबिकापुर -पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन मे जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आम नागरिकों मे यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के आकाशवाणी चौक, बिलासपुर चौक, खरसिया नाका सहित सभी प्रमुख चौक चौराहे एवं शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान चौपाटी एवं आस पास के छेत्रो मे एवं जिले के समस्त थाना/चौकी छेत्रो मे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दुपहिया वाहनों के अमानक साइलेंसरो, बिना नंबर प्लेट के वाहनों, मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करते हुए पूरे जिले मे एक साथ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की गई, दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई साथ ही नियमो का पालन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चॉकलेट एवं फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

यातायात के नियमो का पालन कराने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूकता अभियान से जोड़कर लगातार जागरूकता करने का सतत प्रयास किया जा रहा हैं, समझाईस के साथ साथ सरगुजा पुलिस द्वारा इंटीग्रेटेड कण्ट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी सर्विलेन्स के जरिये मॉनिटरिंग कर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पैनी नजर रखकर चालानी कार्यवाही भी की जा रही हैं।

विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन,उप पुलिस अधीक्षक यातायात कामता प्रसाद दीवान, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम शामिल रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM