Advertisement

पत्नी कि हत्या कर शव दफ़न कर फरार हुए आरोपी को जिला कोरबा से पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता…….

पत्नी कि हत्या कर शव दफ़न कर फरार हुए आरोपी को जिला कोरबा से पकड़ने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता।
थाना मणिपुर अंतर्गत 6 माह पूर्व आरोपी हत्या की घटना कारित कर हुआ था फरार।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु विशेष टीम का किया गया था गठन।
आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त फावड़ा किया गया जप्त।

अंबिकापुर -प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी अपने दादा दादी के साथ मनेन्द्रगढ़ मे रहता हैं जो प्रार्थी को सुचना मिला कि इसके पिता संतोष टोप्पो के द्वारा प्रार्थी की माँ मृतिका सूरजमनी टोप्पो को मारपीट कर कम्बल से ढक कर रखे हैं, सुचना पर अपने घर साडबार आकर अपने पिता से अपनी माँ के बारे मे पूछताछ किया गया जो प्रार्थी के पिता द्वारा माँ के मनेन्द्रगढ़ चले जाने कि बात बोलकर भगा दिया गया जो प्रार्थी के परीक्षा होने पर वापस मनेन्द्रगढ़ आ गया बाद मे वापस घर साडबार आकर अपनी माँ का खोजबीन किया गया जो पता नही चला, प्रार्थी का पिता भी मौक़े से फरार हो गया था, घर के पीछे मे कुत्तो की आवाज सुनकर आँगन मे आकर देखा तो प्रार्थी की माँ का पैर जमीन से बाहर निकला दिखाई दिया,प्रार्थी के पिता संतोष टोप्पो द्वारा इसकी माँ सूरजमनी कि हत्या कर शव को दफ़न करने की आशंका पर तत्काल सदर धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन में मामले मे त्वरित कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम का गठन कर फरार हुए आरोपी का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ़्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी।

जो आरोपी संतोष टोप्पो साकिन साडबार पुलिस टीम से लुक छिपकर बार बार अपना स्थान बदल रहा था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी पर मुखबीर तैनात किये गए थे जो आरोपी संतोष टोप्पो को मोरगा जिला कोरबा से मुखबीर सुचना पर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नी मृतिका सूरजमनी से विवाद होने पर मारपीट कर हत्या कारित कर शव को आँगन मे दफन कर देना स्वीकार किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के निशानदेही पर गड्ढा करने मे प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, प्र.आर.सतीश कुमार सिंह, प्र.आर महेश्वर शरण सिंह, आर.अतुल शर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM