Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर का 10वीं व 12वीं का संतोषजन रहा परीक्षा परिणाम

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर का 10वीं व 12वीं का संतोषजन रहा परीक्षा परिणाम
ओ

पिछले सत्र से निराशाजनक रहा परिणाम
कोविड-19 ने विद्यार्थियों को अध्ययन में अभिरुचि कम कर दी

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/डी. ए. वी. बिश्रामपुर में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार आज 12 मई को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमे डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.58% रहा। 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए। 26 विद्यार्थियों ने 80% से 90% अंक तथा 30 विद्यार्थियों ने 70% से 80% अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की अदिति कुशवाहा ने 96.6% अंक अर्जित कर प्रथम, पायल राठिया ने 95 % अंक के साथ द्वितीय और नेहा गोयल ने 92% अंक के साथ तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विज्ञान संकाय गणित से श्वेता लीना सारंगी 90.8% ने प्रथम, निवेदिता विनोद 87.4% ने द्वितीय एवं मोहम्मद आरिशखान 87.2% ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय बायोलोजी से अदिति कुशवाहा ने 96.6% अंक अर्जित कर प्रथम, पायल राठिया ने 95 % अंक के साथ द्वितीय और नेहा गोयल ने 92% अंक के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय से खुशी मित्तल 91.6% ने प्रथम, पीयूष जायसवाल 89.8% ने द्वितीय , वैदेही गोयल 88.2% ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय से तेजिंदर कौर 91% ने प्रथम , संस्कृति गुहा 89.8% ने द्वितीय तथा अस्मित दत्त तिवारी 81.6% ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 12 वीं की छात्रा अदिति कुशवाहा, जीव विज्ञान संकाय ने शारीरिक शिक्षा विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत – प्रतिशत रहा। विद्यालय के 16 छात्र – छात्राओं ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए । 25 विद्यार्थियों ने 80% से 90% अंक तथा 23 विद्यार्थियों ने 70% से 80% अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। उक्त परीक्षा में विद्यालय स्तर पर आदर्श गिरी 97.2℅ अंक के साथ प्रथम, संजना सजीत नायर 95.8℅ अंक के साथ द्वितीय, व नौशीन इराकी 94.8%एवं श्रेयांश सिंह ने 94.8% अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया। कक्षा दसवीं के छात्र आदर्श गिरी ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय के नाम को रौशन किया।
विद्यालय प्राचार्य एच .के. पाठक जी ने दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की और उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत , जुझारू प्रवृत्ति व लगन से ही बड़ी – बड़ी सफलताएँ हासिल होती हैं। दृढ़- इच्छाशक्ति और उच्च मनोबल के द्वारा किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मंगल कामनाएँ कीं । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक एवम संस्था के चेयरमैन डॉ. अमित सक्सेना ने विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दीं। विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के बेहतरीन उपलब्धियों पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47