Advertisement

खड़गे बोले : मैं कर्नाटक का ‘भूमिपुत्र’ हूं

खड़गे बोले : मैं कर्नाटक का ‘भूमिपुत्र’ हूं

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि वह कर्नाटक के भूमिपुत्र हैं। उनकी पार्टी ने शनिवार को घोषित विधानसभा चुनाव के परिणाम में 224 में से 136 सीटों पर जीत दर्ज की है।
खड़गे ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा : यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भूमिपुत्र हैं, तो मैं कर्नाटक का भूमिपुत्र हूं।

खड़गे ने प्रचार के आखिरी चरण में दावा किया था कि कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाकर अपना स्वाभिमान बनाए रखने में उनकी मदद करनी चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खड़गे ने कहा, में मेकेदातु पदयात्रा से गति मिली है। भारत जोड़ो यात्रा जहां से भी गुजरी है, हमने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। यह भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने जीत को सामूहिक दृष्टिकोण का परिणाम बताया।

खड़गे ने जोर देकर कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में सभी पांचों गारंटियों को पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा, यह जीत कर्नाटक के लोगों की जीत है। कांग्रेस को 35 साल बाद बड़ा बहुमत मिला है।

खड़गे ने कहा, सोनिया गांधी के आशीर्वाद के कारण यह सब संभव हुआ। राहुल गांधी ने सब कुछ किया, लेकिन वह कोई श्रेय नहीं लेंगे। वह राज्य में कन्नडिगा की तरह रहे और चुनाव प्रचार किया।

पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत देने वाले कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47