Advertisement

यूपी निकाय चुनाव : भाजपा ने लगाई क्लीन स्वीप, सभी नगर निगम के पद जीते

यूपी निकाय चुनाव : भाजपा ने लगाई क्लीन स्वीप, सभी नगर निगम के पद जीते

लखनऊ, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने क्लीन स्वीप लगा दी है। सभी नगर निगमों पर जीत का झंडा फहरा दिया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उप्र के 17 नगर निगमों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इनमें सभी पर भाजपा के उम्मीदवार महापौर चुने गए हैं।

आयोग ने बताया कि भाजपा को अयोध्या गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर नगर, प्रयागराज, गाजियाबाद, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद और बनारस नगर निगमों में भी महापौर पद पर जीत मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, लखनऊ मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल रिकॉर्ड मतों से जीत गई हैं। उन्हें 502,680 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 298,519, कांग्रेस को 1 लाख 2 हजार 633, बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो को 75997 आप की प्रत्याशी अंजू भट्ट को 25206 वोट मिले हैं। भाजपा की उम्मीदवार 2 लाख 4 हजार 161 मतों से चुनाव जीती हैं।

कानपुर नगर में भाजपा की प्रमिला पांडेय ने 440353 मत पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की वंदना वाजपेयी को पराजित किया। वंदना को 262507 मत मिले। यहां कुल 13 उम्मीदवार थे और तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी को 90480 मत मिले।

अयोध्या में भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने 77,494 मतों के साथ महापौर का चुनाव जीता और समाजवादी पार्टी (सपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया। आशीष को 41856 वोट मिले।

चुनाव आयोग के मुताबिक, गोरखपुर में भाजपा के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अपनी सपा की काजल निषाद को हरा दिया। डॉ. श्रीवास्तव को कुल 180629 मत मिले, जबकि निषाद को 119753 मत मिले।

बरेली में, भाजपा के उमेश गौतम ने निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर को 56,343 मतों के अंतर से हराकर 1.67 लाख से अधिक मत प्राप्त किए।

झांसी में, भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया।

प्रयागराज में उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने 2.35 लाख से अधिक वोट हासिल किए और समाजवादी पार्टी के अजय कुमार श्रीवास्तव को हराया, जिन्हें 1.06 लाख से अधिक वोट मिले थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

मथुरा-वृंदावन नगर निगम पर भाजपा ने इस बार भी कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 145720 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को 110529 मतों से हराया। अहमद ने 35191 मत हासिल किए। पिछले चुनाव में भाजपा के ही डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने मेयर पद पर जीत हासिल की थी।

इसी प्रकार सहारनपुर में भाजपा के अजय कुमार ने बसपा की खदीजा मसूद को 8031 मतों के अंतर से हराया।

अलीगढ़ में भाजपा के प्रशांत सिंघल ने 1.93 लाख से अधिक वोट हासिल कर सपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमीर उल्लाह खान को 60,902 मतों के अंतर से हरा दिया।

शाहजहांपुर में भाजपा की अर्चना वर्मा ने मेयर की सीट पर 80,762 मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस के निकहत इकबाल को 50,484 मतों से हराया।

गाजियाबाद में भाजपा की सुनीता दयाल ने 3,50,905 वोट हासिल कर बसपा की निसारा खान को पराजित किया, जिन्हें केवल 63,249 वोट मिले।

आगरा में भाजपा की हेमलता दिवाकर ने बसपा की लता को पराजित किया। हेमलता को 440353 और लता को 159497 मत मिले। सपा की जूही प्रकाश तीसरे नंबर पर रहीं।

मेरठ में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया ने 235953 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएमआईएम के अनस को पराजित किया। अनस को 128547 मत मिले। सपा की सीमा प्रधान 115964 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

फिरोजाबाद में भाजपा की कामिनी राठौर 101416 मत पाकर सपा की मशरुर फातिमा (74447) को पराजित करने में सफल रहीं। यहां बसपा तीसरे नंबर पर रही।

मुरादाबाद में महापौर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 3589 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 121415 मत हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रिजवान कुरैशी को 117826 मत हासिल हुए। जबकि सपा प्रत्याशी रईसुद्दीन को 13441 और बसपा के मोहम्मद यामीन को 15845 वोट मिले।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के उम्मीदवार अशोक तिवारी को 291852 वोट मिले जबकि सपा के ओमप्रकाश सिंह को 158715 मत प्राप्त हुए। यहां से भाजपा ने 133137 जीत दर्ज की। इस सीट पर भाजपा सपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई थी। बाद में भाजपा ने सबको पीछे छोड़ दिया।

वर्ष 2017 में नगर निगमों के चुनाव में कुल 16 सीटों में 14 सीटों पर भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए थे, जबकि अलीगढ़ और मेरठ में बसपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी।नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में 4 और 11 मई को मतदान हुआ था।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM